फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car driver hits innocent child in Etawah, then hits car and drags him for 50 meters, incident captured in CCTV

दर्दनाक: कार चालक ने मासूम को मारी टक्कर, फिर गाड़ी चढ़ाकर 50 मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना, हालत गंभीर

Wed, 13 Dec 2023 12:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Dec 2023 12:48 PM IST
सार

Etawah Crime: वैदपुरा थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वैदपुरा चौराहा पर बैरियर लगाकर कार को रोका गया। चालक को हिरासत में लेकर कार को थाने पर खड़ा करा दिया है। चालक शराब के नशे में कार चला रहा था।
 

विज्ञापन
Car driver hits innocent child in Etawah, then hits car and drags him for 50 meters, incident captured in CCTV
Etawah Accident: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर एक अनियंत्रित कार के चालक ने तीन साल के मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उछलकर गिरे बालक पर दोबारा कार चढ़ाकर मासूम को 50 मीटर तक घसीटकर मौके से कार भगा ले गया। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना में अन्य आठ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दलबीर नगर मोहल्ला के रहने वाले लक्ष्मी नारायण का तीन साल का बेटा नमन चचेरी बहन प्रिया के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए पैदल जा रहा था।

विज्ञापन

जैसे ही वह क्षेत्र के आईटीआई चौराहा के पास नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर लीला पैलेस के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने नमन को टक्कर मार दी। टक्कर से मासूम उछलकर सड़क पर जा गिरा। चालक ने मासूम के ऊपर दोबारा कार चढ़ाकर करीब 50 मीटर तक घसीटकर सैफई रोड की ओर भाग निकला।

गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
घटना के बाद बहन प्रिया और स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल नमन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां नमन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नमन के पिता ने बताया कि कार चालक करीब आठ अन्य लोगों को भी टक्कर मारकर घायल किया है।

विज्ञापन

शराब के नशे में कार चला रहा था चालक
उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। कार चालक घटना के बाद जैसे सैफई रोड पर वैदपुरा पहुंचा पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। वैदपुरा थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वैदपुरा चौराहा पर बैरियर लगाकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक शराब के नशे में कार चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed