Kannauj: थानेदार की कार में टक्कर के बाद खुला राज! दूसरी कार से मिलीं पीली धातु की 10 ईंटें, दो हिरासत में
Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सकरावा थाना प्रभारी की सरकारी कार में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि थाना प्रभारी और हमराह सिपाही बाल-बाल बच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टक्कर मारने वाली कार से पीली धातु की 10 ईंटें मिलने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस बरामद धातु की जांच करा रही है। सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह शुक्रवार रात करीब दो बजे हमराह सिपाही योगेंद्र कुमार, मोहन दिवाकर और महिला सिपाही रितु चाहर के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी से कन्नौज लौट रहे थे। सरकारी कार सिपाही लोकेंद्र सिंह चला रहे थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निकवा के पास किलोमीटर संख्या 171 पर पीछे से आई एक कार ने उनकी सरकारी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को चोट नहीं आई।
हादसे के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार की जांच की तो उसमें पीली धातु की 10 ईंटें मिलीं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया इन्हें पीली धातु बताया जा रहा है, जबकि क्षेत्र में चर्चा है कि ईंटें सोने की हो सकती हैं।