{"_id":"5f5e78378ebc3e5e481c8a39","slug":"car-crashed-into-divider-on-expressway-four-traders-injured-dehat-news-knp5824865190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार व्यापारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार व्यापारी घायल
क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से किनारे किया गया
- फोटो : DEHAT
Link Copied
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र से गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार आजमगढ़ निवासी चार व्यापारी घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी बिल्हौर बंद होने पर कन्नौज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मकनपुर चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि आजमगढ़ निवासी व्यापारी कल्लू, रवि कुमार, अंशुमान और आकाश रविवार सुबह लखनऊ गोमती नगर से भोर पहर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, जब व्यापारियों की कार क्षेत्र के मकनपुर अंडरपास के समीप पहुंची तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराती हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में कार सवार सभी व्यापारी बुरी तरह घायल हो गए और गाड़ी के परखचे उड़ गए। हाईवे पुलिस की सूचना पर आनन-फानन में यूपीडा एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल के एक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण 48 घंटे के लिए सीएचसी बंद है। जिस कारण सभी घायलों को उपचार के लिए तिर्वा कन्नौज मेडिकल कालेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।