{"_id":"6673434b1a026514cb06cc94","slug":"car-collides-with-truck-couple-injured-kanpur-news-c-220-1-akb1006-113846-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक से टकराई कार दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक से टकराई कार दंपती घायल
Thu, 20 Jun 2024 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर पिपरी के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।
मध्य प्रदेश के दतिया निवासी कुलदीप परिवार के साथ कानपुर से वापस दतिया जा रहे थे। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर पिपरी मोड़ के पास ट्रक से उनकी कार टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कुलदीप और पत्नी रजनी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना से पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. अनूप कुमार सचान ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।