{"_id":"59ff28b64f1c1b6f548bb2bd","slug":"car-collided-with-dividers-six-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक:डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, छह जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक:डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, छह जिंदा जले
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जली हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों का सबब बन गए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई। कार में सवार सभी छह लोग जिंदा जल गए। मृतकों में दो सगे भाइयों व दंपति समेत दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। कार सवार लोग छठ पूजा के बाद बिहार से दिल्ली लौट रहे थे, तभी एनसीसी प्लांट के पास रात डेढ़ बजे के करीब यह हादसा हो गया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की कार्यदायी संस्था एनसीसी (नागार्जुन कांस्ट्रक्शन कंपनी) के प्लांट के पास रात डेढ़ बजे के करीब एक तेज रफ्तार ह्युंडई मेगनाआईसी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार आग का शोला बन गई और उसमें सवार लोग जलने लगे। प्लांट के कर्मचारियों के मुताबिक कार धू-धूकर जल रही थी और उसमें से एक बच्चा और एक युवक बाहर पड़े थे। कर्मचारियों की सूचना पर थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्लांट के कर्मचारियों की मदद से कार में लगी आग को बुझाया, तब तक कार सवार लोग बुरी तरह जल चुके थे। एक मृतक का मोबाइल पुलिस को कार के बाहर पड़ा दिखाई दिया, जिसके आधार पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सुबह आठ बजे के करीब मृतकों की शिनाख्त बिहार के जनपद गोपालगंज के ग्राम निसात निवासी विनय कुमार (22) व अभय कुमार (18) पुत्रगण त्रिलोकी सिंह तथा जनपद सीवान के थाना बरौली अंतर्गत ग्राम बतरदे निवासी आनंद कुमार (30) पुत्र बलरामशाह, खुशबूदेवी (26) पत्नी आनंद कुमार व आनंद के बेटे आर्यन (7) एवं बेटी लाडो (3) के रूप में हुई। ये सभी छठ पूजा कर वापस दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक विनय कुमार और अभय की दिल्ली के साकेत विहार में गारमेंट्स की दुकान है। आनंद की साकेत में बर्तन की दुकान है। दोनों में गहरी दोस्ती थी और जिस गाड़ी पर सवार थे वह आनंद ने कुछ माह पहले ही खरीदी थी। पुलिस के मुताबिक गाड़ी आनंद ही चला रहा था और रात में झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया। पलटने के बाद शार्ट सर्किट से कार के फ्यूल टैंक में आग लग गई, जिससे वह शोला बन गई। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन भी बिहार से जिला अस्पताल के लिए आ रहे थे।