फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car Catches Fire After Collision on Agra-Lucknow Expressway, Brother Dies, Sister Critical

उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; कार बनी आग का गोला, भाई की मौत और बहन गंभीर रूप से घायल

Fri, 04 Sep 2026 05:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 05:29 PM IST
सार

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहाखेड़ा के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Car Catches Fire After Collision on Agra-Lucknow Expressway, Brother Dies, Sister Critical
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र के गहाखेड़ा के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से जा टकराई, जिससे जोरदार टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई और वह चंद मिनटों में आग का गोला बन गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

देहरादून से मुजफ्फरपुर जा रहे थे भाई-बहन

जानकारी के मुताबिक, कार सवार युवक अपनी बहन को देहरादून से लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहा था। सफर के दौरान जब उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र के गहाखेड़ा के पास पहुंची, तो वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें तुरंत आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Car Catches Fire After Collision on Agra-Lucknow Expressway, Brother Dies, Sister Critical
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार - फोटो : amar ujala

बस चालक ने दिखाई बहादुरी, शीशा तोड़कर निकाला बाहर

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे एक निजी बस के चालक ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया। बस चालक ने जलती हुई कार के शीशे तोड़कर भीतर फंसे भाई-बहन को किसी तरह बाहर निकाला। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत आपातकालीन स्थिति में उपचार के लिए लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी और घायल बहन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक और घायल के परिजनों को दे दी है।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

इस भीषण हादसे और कार में लगी आग के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ जाने वाली लेन का यातायात करीब एक घंटे तक पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आगे चल रहा वाहन कौन सा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed