फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   car catched Fire in jalaun up

जालौन: चलती कार अचानक बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Sat, 25 Jul 2020 06:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Jul 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
car catched Fire in jalaun up
कार में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कोंच में शुक्रवार रात उरई रोड पर ग्राम कैथी के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में बैठी सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया लेकिन गाड़ी तबतक राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


एक शादी समारोह से लौट रहे पांच लोग कार से वापस अपने घर आलमपुर जा रहे थे तभी उरई रोड पर अचानक उनकी गाड़ी के आगे वाले हिस्सें में आग लग गई। इससे गाड़ी में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों सहित सभी सवारियों ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


बताया गया कि आग बढ़ती देख ड्राइवर ने बुद्धिमानी दिखाते हुए सभी को आगाह करने के साथ ही कार को धीमा कर रोड़ के किनारे किया। कार सवार रिजवान, हालील, जब्बार, नाजिश, परवीन निवासी आलमपुर दबोह ने बाहर आकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सागर चौकी इंचार्ज संजीव कटियार एवं फायर सर्विसेज में प्रभारी ऊदल सिंह, फायर मैन दर्शन सिंह, रणधीर सिंह, रवि आदि मौके पर पहुंच गए लेकिन तबतक कार जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed