फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   car burn from road acident, two person death

कार-डंपर में हुई टक्कर, डाक्टर समेत दो की मौत

Mon, 08 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 08 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
car burn from road acident, two person death
जिले के अकबरपुर क्षेत्र में शहजादपुर फ्लाईओवर पर रविवार की सुबह वैगनआर कार और डंपर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया और आग लग गई।
विज्ञापन


हादसे में एक डाक्टर और कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य डाक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल दोनों डाक्टरों को जिला अस्पताल से नई दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया गय है कि सभी डॉक्टर नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तैनात हैं। रविवार की सुबह नई दिल्ली से लखनऊ जा रहे वैगनआर कार में सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली के डॉ वैभव जैन (32) निवासी कोटा राजस्थान, डॉ बृजेंद्र सिंह (29) पुत्र ननकू राम निवासी 3691 बी/8 मौरंग कालोनी फेज-3 दिल्ली, डॉ तुषार (29) पुत्र तारचंद्र मारवाड़ी निवासी 76, शिरडी नगर थाना अयोध्या नगर, नागपुर और कार चालक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह 6:45 बजे अकबरपुर क्षेत्र के शहजादपुर के पास कार फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची। इसी बीच विपरीत साइड से आ रहे एक डंपर से जा भिड़ी। डंपर से कार की टक्कर होते ही जोरदार धमाके की आवाज हुई।

कार आग के शोले में तब्दील हो गई। आवाज इतनी तेज थी कि रोड से आधा किमी दूर स्थित गांवों के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने देखा कि कार आग का गोला बन चुकी थी।

कार में सवार डॉ वैभव जैन और ड्राइवर आग की लपटों में घिर चुके थे,  कुछ ही मिनट में उनकी मौत हो गई। आग की लपटों से घिरी कार में दो अन्य डॉक्टर ब्रजेंद्र और डॉक्टर तुषार भी फंसे थे लोगों ने उन्हें जैसे तैसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक डॉ. वैभव जैन आग में पूरी तरह जल चुके थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन को फोन किया। हाइवे से एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस ने तुरंत घायलावस्था में डॉक्टर बृजेंद्र और डॅाक्टर तुषार को जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के रेफर कर दिया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग का शोला बनी गाड़ी को काफी मशक्कत के बाद बुझाया।


कार इतनी बुरी तरह से जली थी कि चालक की पहचान तक नहीं हो सकी है। इस मामले में एसएफओ शिवदरस प्रसाद ने बताया कि गाड़ी सीएनजी से चल रही थी, इसलिए आग लग गई थी।

आग बुझने के बाद पुलिस ने गाड़ी में जलकर मरे डॉक्टर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed