फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cantt-elections

छावनी चुनाव : जीत के जश्न में मारपीट

Wed, 14 Jan 2015 03:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 14 Jan 2015 03:29 AM IST
विज्ञापन
cantt-elections
छावनी में मंगलवार को वार्ड एक से जीतीं पार्षद प्रस्तावना तिवारी के जीत के जश्न में मारपीट हो गई। मामले में प्रस्तावना तिवारी और रनरअप रहीं निर्मला देवी दोनों ने कैंट थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बावजूद इसके प्रस्तावना के समर्थन में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कैंट में सीओ दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की।  सीओ के मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


तब भाजपाई शांत हुए। इधर, पार्टी प्रत्याशी प्रस्तावना तिवारी के समर्थक को पीटे जाने की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, महामंत्री सुनील बजाज समेत तमाम नेता एवं कार्यकर्ता सीओ कैंट के दफ्तर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



छावनी चुनाव के सोमवार को आए परिणाम में वार्ड एक से प्रस्तावना तिवारी सभासद पद के लिए विजयी घोषित हुई थीं। इन्होंने अपनी विरोधी निर्मला देवी को शिकस्त दी थी। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद प्रस्तावना के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला था।

जिसमें मारपीट हो गई। मामले में निर्मला के पति रमेश का आरोप है कि जुलूस के दौरान प्रस्तावना समर्थक अश्लील नारे लगाने के साथ ही फब्तियां  कस रहे थे। देर रात तक क्षेत्र में लोगों के दरवाजे खुलवा कर मिठाई बांट रहे थे।

कई लोगों को जबरदस्ती मिठाई खिलाई गई। सुबह दोबारा मिठाई खिलाने का सिलसिला प्रस्तावना समर्थकों ने शुरू कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले कुंदन सिंह को क्षेत्र की महिलाओं ने पकड़ लिया।


उसे तख्त पर खड़ा करके माफी मांगने को कहा, जिस पर विवाद हो गया। वहीं प्रस्तावना के पति सुमित का कहना है कि रमेश पक्ष के लोग हार के बाद खिसिया गए हैं। इसी वजह से कुंदन को पकड़ लिया। पीटने के बाद उसके कपड़े उतरवाने के बाद तख्त पर खड़ा कर माफी मांगने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed