फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cancer winners honored

कैंसर से जीतने वालों का सम्मान

Fri, 05 Feb 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cancer winners honored

विश्व कैंसर दिवस पर गुरुवार को जेके कैंसर संस्थान में कैंप और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैंसर पर विजय पाकर सामान्य जीवन जी रहे लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। इन्हें सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन


विशेष कैंप में 105 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एमपी मिश्रा ने बताया कि संस्थान में कैंसर मरीजों के इलाज की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डॉ. शरद सिंह ने कहा कि मोटे लोगों में बीमारियों के साथ ही कैंसर का भी खतरा रहता है। डॉ. एसएन प्रसाद, डॉ. आद्योपांत, वरिष्ठ दंत चिकित्सक ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


समन्वय सेवा समिति के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता, महामंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण नेवटिया, संयोजक संतोष कुमार अग्रवाल, मंत्री राधेश्याम शर्मा व प्रह्लाद गुप्ता, प्रेम कपूर, वाईएन धींगड़ा, डॉ. प्रीती शुक्ला, डॉ. दीप्ति द्विवेदी, डॉ. महेश कुमार द्विवेदी, डॉ. श्रुति, डॉ. सनी, डॉ. मंगेश, डॉ. वैभव, डॉ. आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड़ी, सिगरेट और गुटखा की जलाई होली
कानपुर साउथ। गुजैनी जी ब्लाक में विश्व कैंसर दिवस पर जन जाग्रति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्रा के नेतृत्व में ‘तंबाकू हटाओ, देश बचाओ’ रैली निकाली गई। इस दौरान सिगरेट, बीड़ी, गुटखा आदि तंबाकू उत्पादों की होली जलाई गई। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, सुमन मिश्रा, कृष्णा शुक्ला, अरुण शर्मा, अमोदानंद, सुमन वर्मा आदि मौजूद रहे।

कृष्णा में लगा फ्री कैंसर कैंप
कानपुर। कृष्णा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल टाटमिल में गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस पर कैंप लगा। वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित टेकरीवाल ने 113 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।


डॉ. टेकरीवाल ने बताया कि मुख, ब्रेस्ट के अलावा गाल ब्लैडर व लीवर कैंसर तेजी से बढ़ रहे हैं। हॉस्पिटल के वाइस चेयरमैन वैभव गर्ग ने बताया कि हॉस्पिटल में इलाज की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके कपूर, शीराज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed