फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Campaign to save temples, Kanpur Mayor said that I will not allow any ancient temple in the city to be occupied

मंदिरों को बचाने की मुहिम: महापौर ने कहा- शहर के किसी भी प्राचीन मंदिर में नहीं होने दूंगी कब्जा

Mon, 30 May 2022 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 May 2022 03:24 PM IST
सार

मंदिरों को कब्जा मुक्त कराने के उद्देश्य से कानपुर महापौर  अभियान शुरू कर रखा है। इसके तहत महापौर ने सोमवार को एक प्राचीन मंदिर का निरीक्षण किया, जहां उन्हें मंदिर में खंडित मूर्तियां देखने को मिलीं। 

विज्ञापन
Campaign to save temples, Kanpur Mayor said that I will not allow any ancient temple in the city to be occupied
महापौर प्रमिला पांडे पहुंची प्राचीन शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर के मंदिरों को बचाने की कवायद में जुटी महापौर प्रमिला पांडेय ने सोमवार को बाबूपुरवा गेट नंबर छह के पास एक प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों  की शिकायत पर पहुंची महापौर ने मंदिर में मूर्तियों को खंडित हालत में देखा। यह देखते ही उनका पारा चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मंदिर के पुनर्निर्माण की आड़ में  मूर्तियों को हटाया जा रहा है और पूरे मंदिर परिसर में कब्जे की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन

इसके लिए बकायदा भूमाफियाओं संग साजिश रची जा रही है। यह जानकारी मिलने के बाद महापौर ने जोन 3 के प्रभारी राधेश्याम पटेल को निर्देश दिए कि जब तक मंदिर की जगह का सत्यापन न कर दिया जाए, तब तक निर्माण की इजाजत नहीं दी जाए। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर सैकड़ों साल पुराना है, जिसमें माता पार्वती, हनुमान जी की भी मूर्तियां रखी थीं। 

विज्ञापन

मंदिरों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं महापौर
बता दें कि मंदिरों को बचाने के लिए महापौर पिछले कई दिनों से मैदान में हैं। इससे पहले महापौर में शनिवार को बेकनगंज, चमनगंज और बजरिया के मुस्लिम इलाकों में मंदिरों की दुर्दशा देखी थी। महापौर ने बताया कि बाबूपुरवा के मंदिर पर कब्जे के लिए मिलीभगत की जा रही है, जिसकी सूचना पर उन्होंने निर्माण को रुकवा दिया है। अब इनको नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। तब तक मंदिर के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed