{"_id":"5ed0c3898ebc3e907c68600b","slug":"call-came-from-prayagraj-high-court-judge-anjani-kumar-mishra-is-speaking","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज हाईकोर्ट से आई कॉल, जज अंजनी कुमार मिश्रा बोल रहा हूं, फोन पर ही सुनाइए बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज हाईकोर्ट से आई कॉल, जज अंजनी कुमार मिश्रा बोल रहा हूं, फोन पर ही सुनाइए बहस
Fri, 29 May 2020 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 May 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज हाईकोर्ट
- फोटो : डेमो
प्रयागराज हाईकोर्ट से जज अंजनी कुमार मिश्रा बोल रहा हूं, आज आपका मुकदमा लगा है, फोन पर ही बहस सुना दीजिए। कानपुर में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशुतोष शर्मा अपने मोबाइल पर जज के ये शब्द सुनकर असमंजस में पड़ गए।
आशुतोष ने बहस के लिए दूसरी तारीख की मांग की और जज ने फोन पर ही अगली तारीख के लिए मुकदमा लिस्ट करने का आदेश सुना दिया। आशुतोष ने बताया कि गुरुवार को हाईकोर्ट में उनके एक मुकदमे की सुनवाई थी।
सुनवाई से आधे घंटे पहले उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लिंक भेजा गया। तकनीकी खामी के चलते वे कनेक्ट नहीं हो पाए। इसके बाद वे बाजार चले गए। इस बीच उनके मोबाइल पर फोन आया और जज ने फोन पर ही बहस सुनाने का आदेश दिया। मुकदमे के दस्तावेज साथ न होने की बात कहकर आशुतोष ने तारीख की मांग की।