{"_id":"616f226b17b36960121fe802","slug":"cable-box-blew-up-akbarpur-s-electricity-went-out-for-13-hours-people-were-upset-akbarpur-news-knp659195387","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बाक्स फुंका, 13 घंटे गुल रही अकबरपुर की बिजली, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बाक्स फुंका, 13 घंटे गुल रही अकबरपुर की बिजली, परेशान हुए लोग
विज्ञापन
जैनपुर में फुंके केबल बाक्स की मरम्मत करते विद्युत कर्मी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जैनपुर स्थित ग्रिड सबस्टेशन के पास मेन लाइन का केबल बाक्स सोमवार मध्य रात्रि फुंक गया। इससे अकबरपुर उपकेंद्र ठप हो गया। करीब छह हजार घरों की बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। सुबह जलापूर्ति नहीं होने से पेयजल किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ा। 13 घंटे बाद दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
जैनपुर 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन से अकबरपुर को बिजली आपूर्ति होती है। बारिश के बीच सोमवार को रात 12 बजे केबल बाक्स फुंक गया। इससे पूरी रात माती रोड व अकबरपुर बस्ती में करीब छह हजार से अधिक घरों की बिजली गुल रही।
इधर सुबह टंकी से जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। लोगों को दूर लगे हैंडंपप से पानी भरकर लाना पड़ा। बारिश थमने पर जेई सत्यप्रकाश व टीजीटू कुलवंत मौके पर पहुंचे और केबल बाक्स दुरुस्त करने के बाद दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
उधर, झींझक में तेज हवा के साथ हुई बारिश में हाईटेंशन लाइन के तार आपस में उलझ गए। लगरथा रोड नवीन उपकेंद्र के मंगलपुर फीडर से जुड़े 15 गांवों की बिजली आपूर्ति 11 घंटे ठप रही।