{"_id":"601afd0a8ebc3e4c8853ffa6","slug":"cable-akbarpur-news-knp6097254107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगह ओएफसी कटने से इंटरनेट सेवा धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जगह ओएफसी कटने से इंटरनेट सेवा धड़ाम
विज्ञापन
झींझक के बैंक ऑफ बडौदा के चैनल गेट पर लगी सर्वर न आने की सूचना तख्ती।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। भौती-रनियां व सिकंदरा-पुखरायां के बीच ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कटने से माती समेत जिले के प्रमुख कस्बों में ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा ठप रही। इससे बैंकों, सरकारी व निजी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा।
सरकारी क्षेत्र की संचार कंपनी बीएसएनएल की ब्राड बैंड इंटरनेट सेवा ओएफसी पर निर्भर है। सिकंदरा-पुखरायां के बीच पहले से ओएफसी कटी थी। रनियां की तरफ से इंटरनेट सेवा चल रही थी। इधर, सोमवार देर शाम भौती-रनियां के बीच दूसरी ओएफसी भी कट गई। दोनों तरफ की ओएफसी कटने से माती एक्सचेंज से कानपुर के माल रोड एक्सचेंज का संपर्क कट गया। सिकंदरा, डेरापुर, रूरा, मंगलपुर, रनियां, जैनपुर, माती व अकबरपुर में इंटरनेट सेवा बाधित रही। मंगलवार को पूरे दिन कानपुर की टास्क फोर्स केबल दुरुस्त नहीं कर सकी। बुधवार को भी इंटरनेट सेवा ठप रही। बैंकों, सरकारी व निजी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। जरूरी काम वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निजी कंपनी के इंटरनेट से निपटाए गए। माती एक्सचेंज के जेटीओ दिनेश कुमार ने बताया कि टास्क फोर्स की टीम भौती में केबल दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है। देररात तक ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा बहाल होने की उम्मीद है।
सर्वर न आने से बैंक में लेनदेन बाधित
झींझक में बैंक ऑफ बड़ौदा की झींझक शाखा में सर्वर न होने के कारण ग्राहकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काफी देर इंतजार के बाद भी सर्वर न आने पर बिना लेनदेन के ही उपभोक्ताओं को वापस जाना पड़ा। झींझक की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बुधवार को सर्वर न आने के कारण धन की निकासी व जमा करने के लिए आए उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। बैंक आए चिरखरी के सौरभ, झींझक के मानचंद्र, गौरी के राहुल, खमहैंला के अमित आदि ने बताया कि सुबह बैंक से पैसे निकालने आए थे, लेकिन सर्वर न आने के कारण पैसे नहीं मिल सके। बिना पैसे के वापस जाना पड़ रहा है। शाखा प्रबंधक एचके चक्रवर्ती ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बैंक में सर्वर नहीं आ रहा है। इंजीनियर को बुलाया गया है। शाम तक सर्वर ठीक होने की संभावना है।