फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cabinet ministers elder brother beaten up by villagers, admitted to hospital in critical condition

Chitrakoot: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया के जेठ पर जानलेवा हमला, BJP नेता के पुत्र समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Jul 2024 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Jul 2024 01:12 PM IST
सार

Chitrakoot News: जिले में लौरी हनुमानगंज के प्रधान पति मुन्ना सिंह के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है। इससे प्रधानपति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Cabinet ministers elder brother beaten up by villagers, admitted to hospital in critical condition
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के भाई अरुण सिंह पर गांव के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। हमले के पीछे प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई गई है। मामले में भाजपा नेता के पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी हनुमानगंज की प्रधान पुष्पलता सिंह के पति अरुण सिंह उर्फ मुन्ना पटेल ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गांव के बाहर सुजानगढ़ मोड़ पर पहुंचे, वहां छोटा पटेल के खेत में कुछ मजदूर धान रोप रहे थे। मजदूर आधा काम छोड़कर जा रहे थे तो उसने कहा कि काम पूरा कर दो इसके बाद जाना। इसी बीच टेंपो से गांव के भाजपा नेता का पुत्र देवराज उर्फ बडकू शुक्ला अपने साथियों के साथ पहुंचा और मजदूरों को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। इसका विरोध किया तो देवराज ने पास में ही एक देवी मंदिर के चबूतरे में लगे सांग (धारदार हथियार) निकालकर उनकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद पेट में हमला किया। इसके बाद गाली-गलौज कर साथियों के साथ भाग निकला। मौके पर मौजूद उसके चालक ने किसी तरह वाहन में बैठाकर उन्हें रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। प्रधानपति अरुण की गर्दन, पेट व बाएं हाथ में गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन

 

सीओ निष्ठा उपाध्याय व थाना प्रभारी श्याम प्रताप सिंह ने आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। प्रधानपति ने बताया कि गांव में प्रधान पद के चुनाव में उनके मुकाबले आरोपी के पिता देवराज खड़े थे, जो हार गए। इसके बाद गांव में बडकू कोल की हत्या में इन सभी आरोपियों के नाम आने पर उनके बचाव की पैरवी न करने से आक्रोशित इन सबने उनपर जानलेवा हमला किया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में देवराज शुक्ला, राकेश, छोटा, जयजै, अखिलेंद्र व पुष्पेंद्र समेत सात युवक नामजद किए गए हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। प्रधानपति की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed