फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet Minister Swatantra Dev Singh reached Kanpur

Kanpur: स्वतंत्र देव बोले- चैन से सोइए और मजे से खाइए, बाकी सब मोदी-योगी पर छोड़िए

Sun, 07 May 2023 12:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 May 2023 12:17 AM IST
सार

कानपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से कहा कि चैन से सोइए और मजे से खाइए, बाकी सब मोदी और योगी पर छोड़ दीजिए। कैबिनेट मंत्री ने नगर निकाय चुनाव में महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को प्रत्येक बूथ पर जीत दिलाने के लिए सभाएं और जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
Cabinet Minister Swatantra Dev Singh reached Kanpur
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को प्रत्येक बूथ पर जीत दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुबह से लेकर शाम तक सभाएं और जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से कहा कि चैन से सोइए और मजेे से खाइए बाकी सब मोदी और योगी पर छोड़ दीजिए। सुबह उन्होंने शास्त्रीनगर स्थित सिंधी कॉलोनी में कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में मदद कीजिए।

विज्ञापन


इसके बाद वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह के आवास सिविल लाइंस पहुंचे। यहां पर उन्होंने नीतू सिंह से मुलाकात कर कहा कि यह मत सोचिए एक बार मौका नहीं मिला तो आगे भी नहीं मिलेगा। हो सकता है इससे भी बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए।
विज्ञापन


इसी तरह उन्होंने हरजेंदर नगर स्थित खत्री धर्मशाला में बूथ प्रबंधन कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, वार्ड अध्यक्षों ,शक्तिकेंद्र संयोजक ,बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, शैलेंद्र त्रिपाठी, विनय मिश्रा , संजय बाजपेई, बीडी राय, राकेश तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान, राजीव मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, पवन दीक्षित, रमेश कुशवाहा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed