{"_id":"63dcf058674b5f687323baaa","slug":"cabinet-minister-sanjay-nishad-big-statement-the-one-who-speaks-against-religion-he-is-unrighteous-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान: बोले- जो धर्म के खिलाफ बोलता है..वह अधर्मी होता है, सपा पर जमकर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान: बोले- जो धर्म के खिलाफ बोलता है..वह अधर्मी होता है, सपा पर जमकर साधा निशाना
Fri, 03 Feb 2023 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:01 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद हमीरपुरन जनपद के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सपा पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर तीखी टिप्पणी कीं। मंत्री ने कहा कि धर्म के खिलाफ बोलने वाला अधर्मी होता है। अधर्मी लोगों की देश मे कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जनपद के दौरे पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी सहित स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का राम विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। रामचरित मानस को जलाने वाली ओबीसी महासभा जेब की टीम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था और हिंदू राष्ट्र रहेगा। मंत्री ने कहा की समाजवादी को खत्म करने का यह लोग काम कर रहे हैं। समाजवाद की परिभाषा यह लोग नहीं जानते। अगर समाजवादी होते, तो यह लोग किसी धर्म के बारे में कुछ बोलने से बचते।
विज्ञापन
जो धर्म के खिलाफ बोलता है.. वह अधर्मी होता है। यह लोग क्या भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं या ईसाई राष्ट्र। इन लोगों को बताना चाहिए। मुगलों ने हमारे देश पर सैकड़ों साल राज किया है। हमारे पुरखों ने मुगलों से लड़ के देश को आजाद कराया है।
विज्ञापन