{"_id":"5e2859188ebc3e4b3e3e877b","slug":"caa-protest-in-etawah-report-on-12-nominated-and-nine-hundred-in-violation-of-section-144","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: धारा 144 के उल्लंघन में 12 नामजद व 900 पर रिपोर्ट, सीएए के विरोध में धरने पर बैठी थीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: धारा 144 के उल्लंघन में 12 नामजद व 900 पर रिपोर्ट, सीएए के विरोध में धरने पर बैठी थीं महिलाएं
Wed, 22 Jan 2020 08:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jan 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा में सीएए का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में धारा 144 का उल्लंघन कर बिना अनुमति पुराने अस्पताल के सामने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
करीब 900 अज्ञात महिला और पुरुषों को भी आरोपी बनाया गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुराने अस्पताल के सामने महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही थीं।
विज्ञापन
करीब 900 अज्ञात महिला और पुरुषों को भी आरोपी बनाया गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुराने अस्पताल के सामने महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही थीं।
विज्ञापन
रात में महिलाओं के साथ पुरुष भी पहुंच गए। हजारों की भीड़ के कारण कोतवाली-पचराहा रोड पर आवागमन बाधित हो गया। एंबुलेंस व अन्य वाहन फंसे गए। एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय आदि अधिकारियों को धारा 144 लागू होने का हवाला देकर मार्ग को खाली करने को कहा।
भीड़ में शामिल छह-सात सौ युवकों व अधेड़ उम्र के लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला और एएसपी सिटी रामयश सिंह भीड़ को समझाने लगे तभी भीड़ से किसी ने 2-3 पत्थर अधिकारियों पर फेंके।

चेतावनी देने के बाद भीड़ नहीं मानी तो पुलिस ने हलका बल प्रयोग करके लोगों हटा दिया। बाद में महिला पुलिस ने धरने पर बैठी महिलाओं को समझाबुझाकर धरनास्थल से उठाया और घर भेज दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि धारा 144 उल्लंघन में 12 लोगों को नामजद किया गया है। 150-200 अज्ञात महिलाओं और 600-700 अज्ञात पुरूषों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसएसपी ने बताया कि धारा 144 उल्लंघन में 12 लोगों को नामजद किया गया है। 150-200 अज्ञात महिलाओं और 600-700 अज्ञात पुरूषों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।