{"_id":"5bdc5a96bdec2269a12fc84a","slug":"by-telling-himself-cbi-officer-man-looted-woman-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विधायक आवास के सामने वारदात', खुद को सीबीआई अधिकारी बता महिला को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'विधायक आवास के सामने वारदात', खुद को सीबीआई अधिकारी बता महिला को बनाया शिकार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में हरदोई पुल पर टप्पेबाजों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बता महिला शिक्षिका से लाखों के जेवरात उतरवा लिए। धमकाते हुए कोतवाली पहुंचने की बात कहकर चले गए। शिक्षिका कोतवाली पहुंची तब उसे ठगी का पता चला। सदर चौकी इंचार्ज सदर विधायक के आवास के सामने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हालांकि अभी कोई सफलता नहीं मिली है।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी करुणा अवस्थी पत्नी सुनील अवस्थी चमरौली स्थित एसेंट खालसा डिग्री कॉलेज में शिक्षिका हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह सदर विधायक आवास के सामने हरदोई पुल पर वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। तभी बाइक सवार दो युवक आए और खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। धमकाते हुए कहा कि इतने जेवर पहने हो, इनकम टैक्स का छापा पड़ जाएगा।
झांसेबाजों ने महिला के जेवर उतरवाकर अपने बैग में रख लिए और तुरंत सदर कोतवाली पहुंचने को कहकर बाइक से आगे चल दिए। शिक्षिका भी पीछे से कोतवाली पहुंची लेकिन वहां उसे वह दोनों युवक नजर नहीं आए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी को आपबीती बताई। जानकारी होने पर सदर चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय घटनास्थल पहुंची और जांच की। पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक जेवरों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।