{"_id":"5f7776400eb2346f0f34bcc6","slug":"by-election-21-contenders-from-bjp-in-ghatampur-seat-of-kanpur-including-nephew-of-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: कानपुर की घाटमपुर सीट पर भाजपा से 21 दावेदार, राष्ट्रपति का भतीजा भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: कानपुर की घाटमपुर सीट पर भाजपा से 21 दावेदार, राष्ट्रपति का भतीजा भी शामिल
Sat, 03 Oct 2020 12:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए भाजपा से अब तक 21 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है जिसमें राष्ट्रपति का एक भतीजा भी बताया जा रहा है। इन सभी दावेदारों में से तीन दावेदारों का एक पैनल बनाया जा रहा है।
इन्हीं तीनों में से किसी एक को प्रदेश इकाई प्रत्याशी घोषित करेगी। पता चला है कि पार्टी की तरफ से सभी उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा 14 अक्टूबर की देर शाम तक हो सकती है। इससे चार दिन पहले टिकट मिलने वाले को संकेत दे दिए जाएंगे।
इस बीच कांग्रेस में प्रत्याशी को लेकर पूर्व सांसद राकेश सचान और पूर्व सांसद राजाराम पाल के बीच खींचतान है। पार्टी हाईकमान ने तय किया है कि यदि यह दोनों किसी एक नाम पर राजी नहीं हुए तो तीसरे विकल्प पर विचार किया जाएगा।