फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Businessman died in hardoi up

हरदोई: खंभे से टकराई पिकअप, करंट से व्यापारी की मौत, बिल्ली से बचने में अनियंत्रित हुई गाड़ी

Tue, 19 Jan 2021 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Businessman died in hardoi up
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज-बिलग्राम मार् परसोला गांव के निकट बिल्ली से बचने में एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इस दौरान तीन लोग गाड़ी से निकलकर अलग हो गए। तभी गाड़ी के ऊपर तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे अंदर फंसे भूसा व्यापारी की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलिया निवासी आशीष (21) भूसा व्यापारी हैं। गांव निवासी अपने साथियों मटरू, इंद्रपाल और शिवम के साथ मंगलवार को भूसा खरीदने के बाद इसे बेचने के लिए कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज गया था। वहां से चारों एक ही पिअकप से अपने गांव आ रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में ग्राम परसोला के निकट अचानक सड़क पर बिल्ली आ गई। बिल्ली से बचने में पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। टक्कर  होने के बाद मटरू, इंद्रपाल और शिवम तो बाहर निकल आए, लेकिन आशीष फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गाड़ी पर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से झुलसकर आशीष की मौत हो गई। आशीष दो भाईयों में छोटा था। परिवार में पत्नी सुदामा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed