{"_id":"5a0004794f1c1bdb538bb332","slug":"business-plan-online-registration-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपनों को दें नई उड़ान, यहां ‘उत्थान’ में एक्सपर्ट्स से जानें बिजनेस प्लान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों को दें नई उड़ान, यहां ‘उत्थान’ में एक्सपर्ट्स से जानें बिजनेस प्लान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
व्यापार में रचि रखने वालों के लिए यह काम की खबर है। दि इंडस एंटरप्रिन्योरशिप (टाई) यूपी चैप्टर और आईआईटी कानपुर का सिंडिकेट बैंक एंटरप्रिन्योरशिप रिसर्च एंट ट्रेनिंग सेंटर (एसबीईआरटीसी) के साथ ‘अमर उजाला’ आपके लिए आयोजित कराने जा रहा है ‘उत्थान’...अ स्टार्टअप निर्माण कार्यक्रम।
विज्ञापन
विशेषज्ञ आपको देंगे बिजनेस का ज्ञान
डेमो पिक
दस कॉलेज और बीस अलग-अलग विशेषज्ञ आपको देंगे बिजनेस का ज्ञान। बताएंगे कि आप कैसे एक सफल बिजनेस शुरू कर सकते हैं और आपको कहां-कहां से इसके लिए मदद मिल सकती है। यही नहीं, अगर आपके पास कोई धमाकेदार बिजनेस प्लान है तो आपको देश और दुनिया के कई बड़े निवेशकों से मुलाकात भी कराई जाएगी। इस आयोजन का आगाज होगा इस आठ नवंबर को रूमा स्थित केआईटी कॉलेज से। जहां आपको आईएमआई, नई दिल्ली के प्रोफेसर आशुतोष खन्ना देंगे बिजनेस के टिप्स और युवा उद्यमी संदीप पाटिल बताएंगे स्टार्ट अप और एंटरप्रिन्योरिशप की खास बातें। तो फिर देर क्यों, आज ही इस शानदार कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन केआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट kit.ac.in पर लॉग ऑन कर कराएं। रजिस्ट्रेशन और कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये बन सकते हैं इस कार्यक्रम का हिस्सा
डेमो पिक
- 11 वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं।
- किसी भी संकाय से स्नातक और परास्नातक कर रहे छात्र।
- स्टार्टअप शुरू कर चुके युवा जिनकी कंपनी पांच साल से पुरानी न हो।
- स्टार्टअप शुरू करने की चाहत रखने वाला कोई भी शख्स।
- किसी भी संकाय से स्नातक और परास्नातक कर रहे छात्र।
- स्टार्टअप शुरू कर चुके युवा जिनकी कंपनी पांच साल से पुरानी न हो।
- स्टार्टअप शुरू करने की चाहत रखने वाला कोई भी शख्स।
मेंटर और निवेशकों से होगी सीधी मुलाकात
डेमो पिक
‘उत्थान’... अ स्टार्टअप निर्माण कार्यक्रम का हिस्सा बनने से आपको स्टार्टअप की बारीकियां समझ में आ जाएंगी। पहले चरण के तहत आपको स्टार्टअप की हर एक जानकारी दी जाएगी और फिर दूसरे चरण के तहत एक मेगा इवेंट होगा। जिसमें आपको दुनियाभर के कई बड़े मेंटर, इनवेस्टर और कंपनियों से सीधे रूबरू कराया जाएगा। जो आपको कंपनी शुरू करने के लिए आर्थिक से लेकर मेंटरशिप तक की मदद देंगे। इसके अलावा बेस्ट आइडिया को आईआईटी के इंक्यूबेशन सेंटर में कंपनी शुरू करने के लिए भी सहायता दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क
डेमो पिक
अधिक जानकारी के लिए आप दि इंडस एंटरप्रिन्योर की अंकिता द्विवेदी से उनके मोबाइल नंबर 08303774123 पर संपर्क भी कर सकते हैं। आप ई-मेल info@up.tie.org पर अपने सवाल भी भेज सकते हैं।