फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   business

कपड़ा बाजार में आई जान, 20 करोड़ का कारोबार

Fri, 05 Jun 2020 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
business
कानपुर। अनलॉक-एक में बृहस्पतिवार को शहर में कपड़ा, सराफा, जूते-चप्पल, बैग, अटैची, कॉस्मेटिक्स आदि की दुकानें व शोरूम खुले। रेडीमेड कपड़ों के बाजार हमराज कॉम्प्लेक्स, पेंचबाग, बेकनगंज और रजबी रोड की दुकानें खुलने से रौनक बढ़ गई। वहीं, थोक कपड़ा बाजार जनरलगंज, नौघड़ा, रेशम वाली गली में ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। थोक कपड़ा बाजार रेडीमेड, होजरी के उत्पादों से करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ। इसी तरह सोना-चांदी में करीब पांच करोड़ का कारोबार मिला। 4-5 लाख के जूते-चप्पल, बैग आदि की भी बिक्री का अनुमान है। कपड़ा और सराफा बाजार सबसे अधिक गुलजार रहे।
विज्ञापन

कारोबारियों के चेहरे पर रात 8 बजे तक बाजार खुलने की खुशी दिखी। सराफा और कपड़ा बाजार में बाहरी शहरों के कारोबारी पहुंचे। सभी फुटकर बाजारों में भी ग्राहकों की आमद रही। कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष चरनजीत सिंह सागरी ने बताया कि बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अब रेडीमेड की दुकानें भी खुल गई हैं। इसका लाभ आने वाले समय में दिखेगा। श्री कानपुर सराफा कमेटी चौक के अध्यक्ष कैलाश नाथ अग्रवाल ने बताया कि बाजार में ग्राहक आने लगे हैं। आगे और बेहतर हालात होंगे। वहीं, ज्वैलर्स रूचिर रस्तोगी ने कहा कि अभी बाजार तीन दिन खुल रहे हैं। पूरी क्षमता से खुलने पर स्थिति और बेहतर होगी।
विज्ञापन

बोले रेडीमेड कपड़ा कारोबारी : पेंचबाग रेडीमेड एसोसिएशन के संरक्षक मोहम्मद मुशीर ने बताया कि ईद के बाद से बाजार खुलने लगे थे। डिमांड आ रही है। बच्चों के कपड़ों की अच्छी मांग है। आगे और बेहतर की उम्मीद है। एसोसिएशन के संचालक लकी रहमानी कर्नलगंज को छोड़ बेकनगंज, रजबीरोड, पेंचबाग, हमराज कॉम्प्लेक्स रेडीमेड बाजार खुल गए हैं। काम भी तेजी से आ रहा है। गमछे, लोवर, पैंट आदि की अधिक डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरहाना रोड और नयागंज सराफा बाजार : रात 8 बजे तक शोरूमों में ग्राहक दिखे। इसी तरह चौक सराफा, धोबीमोहाल बाजार में भी बाहरी जिलों के व्यापारी आए। इससे अच्छा कारोबार हुआ।
जनरलगंज और नौघड़ा कपड़ा बाजार: रात 8 बजे तक माल की लोडिंग-अनलोडिंग होती रही। काहूकोठी, रेशमवाली गली स्थित कपड़ों की दुकानों में भी हलचल रही। स्थानीय कारोबारियों ने नए आर्डर दिए।
सीसामऊ बाजार: इस बाजार में रेडीमेड के अलावा कपड़ों की ही सबसे अधिक दुकानें और शोरूम हैं। सराफा, जूते-चप्पल की दुकानें भी अधिक हैं। यहां भी अच्छी संख्या में ग्राहकों ने खरीदारी की।

अन्य बाजारों में भी चहल-पहल : शहर के गोविंद नगर, चावला मार्केट, गुमटी नंबर पांच, नवीन मार्केट, सोमदत्त प्लाजा, मेस्टन रोड स्थित दुकानों और शोरूमों में भी ग्राहकों की ठीकठाक आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed