फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Buses to be operated from Dharmanagri to Ayodhya, Mathura, Banaras, CM inaugurates newly constructed bus station

धर्मनगरी से अयोध्या, मथुरा, बनारस के लिए होगा बसों का संचालन, सीएम ने नवनिर्मित बस स्टेशन का किया लोकार्पण

Thu, 16 Jul 2020 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jul 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Buses to be operated from Dharmanagri to Ayodhya, Mathura, Banaras, CM inaugurates newly constructed bus station
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सड़क परिवहन निगम के नवनिर्मित चित्रकूट बस स्टेशन का लोकार्पण किया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी ने राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के साथ बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


प्रदेश के नागरिक उड्डयन व जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस महत्वाकांक्षी योजना में शामिल बस स्टेशन के लोकार्पण के बाद कहा कि वेबकास्टिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री ने चित्रकूट बस स्टेशन का शुभारंभ किया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने जातिवाद, परिवारवाद का कार्य किया है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


बस स्टेशन से जिले की जनता के साथ साथ बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा। चित्रकूट को अयोध्या, मथुरा, बनारस के लिए बसों का संचालन करके जोड़ने का काम किया गया है। डिपो भी बनाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यापारियों, किसानों, मजदूरों के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का पैकेज रोजगार सृजन के लिए घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश व प्रदेश की प्रगति के लिए एक साथ मिलकर कार्य करेंगे। राज्यमंत्री उपाध्याय ने कहा कि भरतकूप से भगवतपुर कोलौहा की तरफ एक बस चलाया जाए। मुख्यमंत्री का सदैव ध्यान चित्रकूट के विकास पर रहता है। हवाई अड्डा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, डिफेंस कॉरिडोर आदि विकास कार्य चल रहे हैं।

इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजेश जायसवाल, कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूट धाम क्षेत्र बांदा रोडवेज संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि परिवहन निगम की कुल 289 साधारण बसों का संचालन किया जाता था जो अब बढ़कर 403 कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed