{"_id":"63bb09359da88a05170604c6","slug":"bus-overturned-on-agra-lucknow-expressway-in-kannauj-three-died-and-17-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में पलटी बस, तीन की मौत और 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में पलटी बस, तीन की मौत और 17 घायल
Mon, 09 Jan 2023 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:00 AM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 17 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी है। साथ ही, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते सवारियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11बजे से दिल्ली से लखनऊ सवारियां लेकर एक निजी बस जा रही थी। इस दौरान कोहरे कर कारण ठठिया थाना क्षेत्र के बांसुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, 17 लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। घायलों को उपचार जारी है।
विज्ञापन