फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus hits moped, relative killed, home guard injured

Kanpur News: बस ने मोपेड में मारी टक्कर, रिश्तेदार की मौत, होमगार्ड घायल

Mon, 26 Oct 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 26 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bus hits moped, relative killed, home guard injured
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के डीघ गांव के पास कानपुर -झांसी हाईवे पर रविवार सुबह झांसी से कानपुर की ओर जा रही निजी बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार अधेड़ की मौत हो गई और रिश्तेदार होमगार्ड घायल हो गया। मौके पर आई पुलिस ने घायल को होमगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गिरदौं गांव निवासी रामआसरे होमगार्ड है और वर्तमान में उनकी ड्यूटी जिला मुख्यालय माती में लगी है। रविवार की सुबह वह अकबरपुर के तिवारीपुर निवासी रिश्तेदार मातादीन (55) के साथ मोपेड से ड्यूटी करने जिला मुख्यालय माती जा रहे थे। डीघ गांव के पास लिंकरोड से झांसी- कानपुर हाईवे पर मुड़ते ही झांसी की ओर से आ रही निजी बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड चला रहे रामआसरे घायल हो गए जबकि रिश्तेदार मातादीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस बल के साथ आए देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेंद्र कुमार ने घायल होमगार्ड को सीएचसी देवीपुर में भर्ती करवाया, वहां डॉ. विकास ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। हादसा कर भागी बस की तलाश की जा रही है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed