{"_id":"6ade4d680399ac049a0be654","slug":"bus-hits-moped-relative-killed-home-guard-injured-kanpur-news-c-220-1-akb1007-151100-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बस ने मोपेड में मारी टक्कर, रिश्तेदार की मौत, होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बस ने मोपेड में मारी टक्कर, रिश्तेदार की मौत, होमगार्ड घायल
Mon, 26 Oct 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के डीघ गांव के पास कानपुर -झांसी हाईवे पर रविवार सुबह झांसी से कानपुर की ओर जा रही निजी बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार अधेड़ की मौत हो गई और रिश्तेदार होमगार्ड घायल हो गया। मौके पर आई पुलिस ने घायल को होमगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गिरदौं गांव निवासी रामआसरे होमगार्ड है और वर्तमान में उनकी ड्यूटी जिला मुख्यालय माती में लगी है। रविवार की सुबह वह अकबरपुर के तिवारीपुर निवासी रिश्तेदार मातादीन (55) के साथ मोपेड से ड्यूटी करने जिला मुख्यालय माती जा रहे थे। डीघ गांव के पास लिंकरोड से झांसी- कानपुर हाईवे पर मुड़ते ही झांसी की ओर से आ रही निजी बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड चला रहे रामआसरे घायल हो गए जबकि रिश्तेदार मातादीन की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस बल के साथ आए देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेंद्र कुमार ने घायल होमगार्ड को सीएचसी देवीपुर में भर्ती करवाया, वहां डॉ. विकास ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। हादसा कर भागी बस की तलाश की जा रही है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।