फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bus full with passengers stop on agra lucknow expressway

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खराब हुई दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस, एआरएम ने फोन किया बंद

Tue, 04 Jun 2019 10:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
bus full with passengers stop on agra lucknow expressway
देेर रात खराब हुई बस तो सुबह यात्रियों ने एक्सप्रेस वे कर दिया जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के आनंद विहार से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर इटावा के पास सोमवार को खराब हो गई। चालक ने राप्तीनगर डिपो के एआरएम को सूचना देकर दूसरे बस मांगी, मदद के बजाए एआरएम ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। यूपीडा कर्मियों ने भी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन


सुबह तक मदद न मिलने से परेशान यात्रियों ने एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। 10 घंटे बाद रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंचे और दूसरे बस मंगाकर यात्रियों को लखनऊ भिजवाया। हंगामे के कारण करीब 30 मिनट एक्सप्रेसवे पर एक तरफ यातायात ठप रहा। राप्तीनगर डिपो की बस आनंद विहार से 40 यात्रियों को लेकर एक्सप्रेसवे के रास्ते से गोरखपुर जा रही थी।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे चौबिया थाना क्षेत्र के डुढहा गांव के पास बस के नीचे से धुआं निकलता देख यात्री शोर मचाने लगे। इस पर चालक अर्जुन सिंह ने गाड़ी रोक दी। पहिये से धुआं निकलता देख चालक ने मोबाइल से राप्तीनगर डिपो के एआरएम मुकेश को हादसे की सूचना देकर यात्रियों के लिए दूसरी बस मांगी। चालक का आरोप है कि एआरएम मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यूपीडा और पीआरबी को सूचना दी। यूपीडा और पीआरबी कर्मियों ने भी यात्रियों की कोई मदद नहीं की। यूपीडा कर्मियों ने यात्रियों को डीएम इटावा का मोबाइल नंबर भी नहीं बताया। पूरी रात सुनसान रोड पर यात्री भूखे, प्यासे पड़े रहे। महिला यात्री माला देवी और 8 वर्षीय सेम की तबीयत भी बिगड़ गई। परेशान यात्रियों ने सुबह करीब 8:30 बजे एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया।


सूचना पर करीब आधे घंटे बाद एसओ चौबिया सतीशचंद यादव, यूपीडा कर्मी, रोडवेज के टीसी शांति स्वरूप मौके पार पहुंचे और यात्रियों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। अधिकारी करीब दो घंटे तक यात्रियों को समझाते रहे। टीएस के दूसरे बस मंगाने के आश्वासन पर यात्रियों ने हंगामा बंद किया। करीब 10:30 बजे दूसरी बस मंगाकर यात्रियों को लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed