फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bundelkhand Expressway could not bear even the first rain, this is the development of BJP

Hamirpur News: कांग्रेसी बोले-पहली बारिश भी नहीं झेल सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, यही है भाजपा का विकास

Sat, 23 Jul 2022 05:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Jul 2022 05:13 PM IST
सार

जालौन से चित्रकूट जाने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मानसून की पहली ही बारिश नहीं झेल सका। इसी संदर्भ में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। उसमें लिखा गया है कि यही भाजपा का विकास है। वह सरकारी संस्थानों का दुरुप्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रणाली पर कुठाराघात कर रही है।
 

विज्ञापन
Bundelkhand Expressway could not bear even the first rain, this is the development of BJP
कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास के बड़े-बड़े दावे कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर दिया गया। तो पहली ही बारिश नहीं झेल सका, यही भाजपा का विकास है। वह सरकारी संस्थानों का दुरुप्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रणाली पर कुठाराघात कर लोकतांत्रिक व्यवस्था थोपने, हिंदू मुस्लिम कार्ड खेलकर समाज को आपस में लड़ाने का षड़यंत्र करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। 

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी ने कहा कि जब से देश में भाजपा नीति की सरकार सत्तासीन हुई है। तब से लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोटने का काम कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी की तुलना में अपने आप को खड़ा करने के लिए प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में जनता की गाढ़ी कमाई के अरबों रुपये मिट्टी में मिलाने का कार्य समय से पूर्व कर दिखाने की होड़ में जल्दबाजी के चलते उद्घाटन कराया। 

विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पहली ही बारिश भी नहीं झेल सका और कई स्थानों पर धंस गया। वहीं सरकार ईडी व सीबीआई का दुरुप्रयोग कर विपक्षी दलों के राजनेताओं का मानसिक, सामाजिक उत्पीड़न कर रही है। जो लोकतांत्रिक के लिए खतरा है। भाजपा हिंदू मुस्लिम कार्ड खेलकर समाज को आपस में लड़ाने का षड़यंत्र चला रही है, जो राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए खतरा है। 

फिर से नेशनल हेराल्ड मामले में अनाहक राहुल और सोनिया गांधी को घसीट कर जनमानस को गुमराह कर रही है। कांग्रेसियों ने ऐसी समाज विरोधी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नीलम निषाद, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, संजयवीर लोधी, संतोष कुमार निषाद, ब़ृजेश कुमार बादल, बालजी पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed