{"_id":"62c94d83867eac6aac3da302","slug":"bundelkhand-expressway-chief-secretary-arrived-to-inspect-instructed-to-complete-the-work-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundelkhand expressway: निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundelkhand expressway: निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश
Sat, 09 Jul 2022 03:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Jul 2022 03:14 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे शुरू होने से बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे है, जो सबसे कम समय में पूरा किया गया है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दौरे पर चैनल नंबर 280 पर ककराई के पास मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने हेलीकॉप्टर से पहुंचकर निरीक्षण किया। जिले के आला अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
बताया कि 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा है। बचे हुए काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे शुरू होने से बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे है, जो सबसे कम समय में पूरा किया गया है। अब दिल्ली से चित्रकूट जाने के लिए कम समय लगेगा। पहले दस घंटे का समय लगता था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से अब दिल्ली से चित्रकूट की दूरी मात्र छ: घंटे में तय की जा सकेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारा तैयार होगा। इससे बुंदेलखंड का विकास होगा।
विज्ञापन