{"_id":"5f187b462b63c6670b726cdd","slug":"bundeli-army-demands-use-of-bharatkup-water-and-kamdagiri-soil-in-ram-temple-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेली सेना ने की मांग- राम मंदिर पूजन में भरतकूप के जल और कामदगिरि की मिट्टी का हो उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेली सेना ने की मांग- राम मंदिर पूजन में भरतकूप के जल और कामदगिरि की मिट्टी का हो उपयोग
Wed, 22 Jul 2020 11:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर निर्माण के लिए पूजन में भरतकू प, मंदाकिनी के जल और कामदगिरि की मिट्टी का प्रयोग करने की मांग बुंदेली सेना ने की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को जल और मिट्टी सौंपी जाएगी। उनसे अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के राम मंदिर पूजन कार्यक्रम में यहां के जल और मिट्टी का प्रयोग करने के लिए कहा जाएगा।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि प्रभु श्रीराम का अयोध्या और चित्रकूट से गहरा नाता रहा है। वनवास का साढ़े बारह वर्ष से अधिक का समय उन्होंने चित्रकूट में बिताया। भरत प्रभु श्रीराम को मनाने सभी तीर्थों का जल लेकर चित्रकूट आए थे।
उनके चरण धोने के बाद यह जल भरतकू प में छोड़ दिया था। मंदाकिनी और कामदगिरि से प्रभु श्रीराम का अटूट नाता था। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की तारीख तय हो गई है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर निर्माण के लिए पूजन करना है।
विज्ञापन
पूजन कार्यक्रम के लिए संगम से जल मंगाया जाना है। पूजन में भरतकू प, मंदाकिनी के जल और कामदगिरि पर्वत की मिट्टी का भी प्रयोग किया जाए। बुंदेली सेना यहां से जल और मिट्टी लेकर लखनऊ जाएगी। दोनों चीजें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को सौंपी जाएंगी। उन्हें मांग के बारे में बताया जाएगा।