फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bullion businessman committed suicide in banda

सराफा व्यवसायी ने लगाई फांसी: सुसाइड नोट में लिखा- युवती ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ऐंठे 75 लाख, ब्लैकमेल भी किया

Mon, 02 May 2022 12:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 May 2022 12:50 AM IST
सार

बांदा जिले में सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया की मौत का मामला सामने आया है। उन्होंने घर के नजदीक बगीचे में फांसी लगा ली।

विज्ञापन
bullion businessman committed suicide in banda
व्यवसायी शैलेश जड़िया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया (58) ने रविवार को सुबह घर के नजदीक बगीचे में फांसी लगा ली। वह अधिवक्ता भी थे। परिजनों और पुलिस के मुताबिक पांच पेज के सुसाइड नोट में शहर के एक ब्यूटी पार्लर संचालक युवती और उसके भाई पर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही एक अन्य सोनी का हवाला देकर उसके द्वारा भी अवैध वसूली की बात कही है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट के मुताबिक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सराफ को प्रेमजाल में फंसाकर उससे करीब 75 लाख रुपये ऐंठ लिए। सराफ करीब चार साल पहले युवती के चक्कर में फंसा था। इस दौरान युवती ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसका एटीएम हासिल कर लिया। इस तरह से करीब 50 लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा करीब 40 किलो चांदी भी झटक ली। युवती का भाई और उसका दोस्त भी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसके भाई को पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। शहर के फूटा कुआं निवासी शैलेश रोजमर्रा की तरह सुबह अपने घर के नजदीक बगीचे में गए और मवेशी बाड़ा के एंगल में रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गए। कुछ देर बाद परिजनों व आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड लेटर की राइटिंग सत्यापन और अन्य जांच के लिए लैब को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। सराफा व्यवसायी शैलेश के भाई इंद्रेश कुमार जड़िया ने जरैली कोठी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका शाहिला बेगम और उसके भाई सादाद सिद्दीकी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि इन दोनों ने शैलेश को ब्लैकमेल किया। इससे वह परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed