{"_id":"64d3a446641de5d1840fdd45","slug":"bullets-and-demand-of-five-lakhs-in-dowry-victim-said-jeth-molests-report-on-four-including-husband-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: दहेज में बुलेट और पांच लाख की मांग, पीड़िता बोली- जेठ करते हैं छेड़खानी, पति समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: दहेज में बुलेट और पांच लाख की मांग, पीड़िता बोली- जेठ करते हैं छेड़खानी, पति समेत चार पर रिपोर्ट
Wed, 09 Aug 2023 08:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 09 Aug 2023 08:12 PM IST
सार
Banda Crime: शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में दहेज में पांच लाख रुपये, बुलेट बाइक और दो तोला सोने की चेन की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। गर्भ गिराने की बात कही और जेठ ने छेड़खानी की। इससे क्षुब्ध होकर विवाहिता ने कोतवाली नगर में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2019 को शहर के ही एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ससुराली उससे पांच लाख रुपये नगद, बुलट बाइक व दो तोला की चेन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मांग पूरी न करने पर पति, सास, जेठ और जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। विवाहिता ने पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ कोतवाली नगर में दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन