फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozer runs on huts obstructing the beautification of Jhakarkati pond, it will be developed as a picnic spo

Kanpur: झकरकटी तालाब के सुंदरीकरण में बाधक झोपड़ियों पर चला बुलडोजर, पिकनिक स्पॉट के रूप में होगा विकसित

Thu, 16 May 2024 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 May 2024 10:41 AM IST
सार

Kanpur News: जोन-2 के प्रभारी अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि बुधवार को नगर निगम के अफसर दस्ते के साथ पहुंचे। चेतावनी देकर झोपड़ियों से सामान हटवाया। इसके बाद उन्हें तोड़ा गया।

विज्ञापन
Bulldozer runs on huts obstructing the beautification of Jhakarkati pond, it will be developed as a picnic spo
झोपड़ियों पर चलता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम ने बुधवार को झकरकटी तालाब के सुंदरीकरण में बाधा बनीं 30 झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया। नगर निगम इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर रहा है। इसमें यात्रियों के बैठने, टहलने के साथ ही बच्चों के खेलकूद के लिए झूले आदि लगेंगे। निगम करीब चार करोड़ रुपये से इस तालाब का सुंदरीकरण करा रहा है।

विज्ञापन

झकरकटी बस अड्डे और निर्माणाधीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन के पास तालाब के किनारे-किनारे लोग अवैध रूप से 30 झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। जोन-2 के प्रभारी अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि बुधवार को नगर निगम के अफसर दस्ते के साथ पहुंचे। चेतावनी देकर झोपड़ियों से सामान हटवाया। इसके बाद उन्हें तोड़ा गया। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जोनल अधिकारी को वहां जल्द से जल्द सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed