{"_id":"66cd67305d306c8d5e0ec993","slug":"bulldozer-ran-on-shopping-mall-without-standards-construction-was-going-on-protected-land-of-raza-company-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बिना मानक बने शॉपिंग मॉल पर चला बुलडोजर, रजा एंड कंपनी की सुरक्षित जमीन पर हो रहा था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बिना मानक बने शॉपिंग मॉल पर चला बुलडोजर, रजा एंड कंपनी की सुरक्षित जमीन पर हो रहा था निर्माण
Tue, 27 Aug 2024 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:18 AM IST
सार
Fatehpur News: रजा एंड कंपनी की सुरक्षित जमीन पर और बिना मानक बने शॉपिंग मॉल को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। जिले के कई नेताओं ने हाजी रजा और उसके साथियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल पर चला बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में शहर के बाकरगंज चमड़ा मंडी स्थित निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बुलडोजर पहुंचा। पहले से पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल का मामला करीब चार साल पहले गैंगस्टर के तहत सपा नेता हाजी रजा पर कार्रवाई किए जाने के दौरान सामने आया था।
विज्ञापन
तत्कालीन भाजपा विधायक विक्रम सिंह की ओर से शिकायत की गई थी। मॉल का आंशिक हिस्सा सुरक्षित जमीन पर बना है। इसके अलावा मानकों को ताक पर रखकर निर्माण किया गया है। हालांकि उस समय मॉल पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। जांच प्रशासन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, दो माह पहले हाजी रजा ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की। इसके बाद से मामला फिर गरमाया है। जिले के कई नेताओं ने हाजी रजा और उसके साथियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई मानी जा रही है। हालांकि बिल्डिंग रजा के परिवार के सदस्यों व करीबी पार्टनर के नाम होना बताया जा रहा है।