दबंगों ने बसपा जिलाध्यक्ष की पत्नी और भतीजी को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरुखुर्द की श्रीदेवी प्रधान है जबकि उनके पति इंद्रेश कुमार शाक्य बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह अपने देवर दुर्गेश के प्लाट पर निर्माण कार्य देखने गयी थी। तभी गांव के कई लोगों ने एक साथ हमला बोल दिया। हमलावर हाथ में तमंचा लिए थे।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन भी तोड़ ली। उनके साथ भतीजी भी मौजूद थी। उससे भी मारपीट की गई। श्री देवी का कहना है कि जिस भूखंड पर निर्माण कार्य चल रहा है। उसके कागज उनके पास है। इसके बावजूद गांव के ही कुछ लोग उनसे मारपीट करते है।
मारपीट के बाद उन्होंने रुरुगंज चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। यहां से उनको कोतवाली भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है।