फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP declared Ramesh Yadav the candidate of Bithoor in candidate announcement conference

सभी जातियों पर दांव लगाएगी बसपा: प्रत्याशी घोषणा सम्मेलन में रमेश यादव को बिठूर का उम्मीदवार घोषित किया

Wed, 28 Jul 2021 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jul 2021 12:34 AM IST
सार

बिठूर प्रत्याशी का नाम भी काफी विचार विमर्श के बाद घोषित किया गया। अब दो अगस्त को पार्टी सिकंदरा विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का नाम घोषित करेगी।

विज्ञापन
BSP declared Ramesh Yadav the candidate of Bithoor in candidate announcement conference
बहुजन समाज पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने पहले प्रत्याशी घोषणा सम्मेलन में सभी जातियों को साथ लेकर चलने का फैसला लिया गया। मंगलवार को बिधनू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली ने कहा कि ब्राह्मणों के अलावा पार्टी अनुसूचित जाति के मतदाताओं को लेकर भी पूरे क्षेत्र में जल्द ही विधानसभावार कार्यक्रम करेेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव को बिठूर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रभारी (प्रत्याशी) घोषित किया। मुख्य सेक्टर प्रभारी ने बताया कि अगले दो तीन महीने के अंदर सभी विधानसभा सीटों पर प्रभारियों (प्रत्याशियों) की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि प्रत्याशियों का नाम घोषित करने से पहले उस क्षेत्र का संगठन स्तर से सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद ही वहां पर प्रत्याशी के नाम जारी हाेंगे। उन्होंने बताया कि बिठूर प्रत्याशी का नाम भी काफी विचार विमर्श के बाद घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दो अगस्त को पार्टी सिकंदरा विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का नाम घोषित करेगी। यहां पर पार्टी ने ब्राह्मण को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस अवसर पर प्रत्याशी रमेश यादव ने कहा कि पार्टी की तरफ से उन पर जो भरोसा दिखाया गया है, उस पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।


इस अवसर पर एमएलसी भीमराव अंबेडकर, प्रवेश कुरील, राजकुमार कप्तान, डीआर त्यागी, बौद्घप्रिय गौतम, अध्यक्ष रामशंकर कुरील, उपाध्यक्ष मोहन मिश्रा, प्रभांश कुरील, दीप सिंह, मनोज दिवाकर  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed