{"_id":"63295ae48f1de4247c6a689f","slug":"brutal-murder-of-woman-in-banda-up-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता की हदें पार: सोते समय महिला पर कुल्हाड़ी से किए कई वार, उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता की हदें पार: सोते समय महिला पर कुल्हाड़ी से किए कई वार, उतारा मौत के घाट
Tue, 20 Sep 2022 11:49 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:49 AM IST
सार
महोबा जिले में कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में थाना श्रीनगर के अतरारमाफ गांव में घर के बरामदे में सो रही बेवा राजाबाई (50) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके सिर व गले में कई वार किए गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ व थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
मृतका के पुत्र ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि एक वर्ष पहले युवक ने घर में घुसकर मां से छेड़खानी कर दी थी। तब उसकी मां ने युवक की चप्पलों से पिटाई की थी। इसी खुन्नस के चलते घटना को अंजाम दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन