{"_id":"5cbde8d5bdec2214586c5651","slug":"brutal-murder-of-man-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नृशंस हत्याः पांच बच्चों की मां से तीन दिन पहले ही की थी शादी, खून से सनी ईंट बयां कर रही थी बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृशंस हत्याः पांच बच्चों की मां से तीन दिन पहले ही की थी शादी, खून से सनी ईंट बयां कर रही थी बर्बरता
Tue, 23 Apr 2019 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
थाना ठठिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम-प्रसंग के चलते टेंपो चालक ने शादी कर ली। शादी के तीन दिन बाद महिला के पहले पति ने भाई के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना यूपी के कन्नौज जिले की है।
थाना ठठिया के पट्टी गांव निवासी विनोद बाथम (37) पुत्र चेतराम तिर्वा-ठठिया मार्ग पर टेंपो चलाता था। करीब पांच साल से पड़ोस में रहने वाले राजपाल की पत्नी पूनम देवी से उसके प्रेम-संबंध थे। इसकी जानकारी पर राजपाल ने चार दिन पहले पूनम देवी से मारपीट कर पांच बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।

शादी के बाद राजपाल और विनोद बाथम के बीच तनाव बढ़ गया
इसके बाद विनोद बाथम ने गांव में ही पूनम देवी से शादी कर ली। शादी के बाद से राजपाल और विनोद बाथम के बीच तनाव बढ़ गया। प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे भाई विनोद शराब पीकर घर लौटा था। शराब के नशे में वह राजपाल बाथम को गाली-गलौज करने लगा। इससे विनोद और राजपाल के बीच मारपीट होने लगी।
किसी तरह लोगों ने मामले को शांत करा दिया। रात करीब 11 बजे जब विनोद किसी काम से घर से बाहर निकला, तभी राजपाल ने अपने भाई राजबहादुर के साथ विनोद बाथम पर हमला कर दिया। ईंट से कूचकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी।
मामले की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन कर खून से सनी एक ईंट बरामद की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने राजपाल और राजबहादुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में विवाहिता से शादी करने में हत्या को अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।