फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of a soldier posted in Bilhaur police station by slitting his neck

Kanpur Crime News: बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या, एक महीने पहले ही हुई थी शादी 

Thu, 02 Jun 2022 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Jun 2022 09:10 AM IST
सार

बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार देर रात गर्दन रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जब साथी सिपाही उसके कमरे में पहुंचा, तो खून से लथपथ शव मिला। मामले की सूचना मिलते ही एसपी आउटर, सीओ और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
brutal murder of a soldier posted in Bilhaur police station by slitting his neck
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और मृतक सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानुपर के बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार देर रात गर्दन रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह कमरे में थाने का एक सिपाही किसी काम से पहुंचा, तो स्थिति देखकर दंग रह गया। सिपाही का रक्तरंजित शव बेड पर पड़ा मिला। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बिल्हौर थाना प्रभारी, एसपी आउटर और सीओ बिल्हौर भी मौके पर जांच करने पहुंचे।

विज्ञापन

बता दें कि बिल्हौर थाने में फिरोजाबाद पोस्ट पाढ़म गांव दयापुर के रहने वाले कांस्टेबल देश दीपक कुमार (30) तैनात थे। इसके साथ ही थाने से चंद कदम की दूरी पर ही किराए का कमरा लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह फोन नहीं उठने पर साथी कांस्टेबल कमरे में पहुंचा, तो देश दीपक का रक्त रंजित शव बेड पर पड़ा हुआ पाया। 
विज्ञापन

किसी ने धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। बिल्हौर थाना प्रभारी ने हत्याकांड की जानकारी दीपक के परिजनों और उच्च अफसरों को दी। एसपी आउटर ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में किसी नजदीकी के हत्याकांड में शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले हुई थी कांस्टेबल की शादी 
सिपाही की 22 अप्रैल को शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही शादी की छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध को भी जोड़कर देख रही है। सिपाही की कॉल डिटेल समेत अन्य जांच की जा रही है, जिससे कि हत्याकांड का खुलासा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed