फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother murdered elder brother in relationship with one women in kanpur

कार चालक हत्याकांड: महिला से अवैध संबंध में बड़े भाई ने ही युवक को उतारा था मौत के घाट

Wed, 18 Dec 2019 07:31 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
brother murdered elder brother in relationship with one women in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिधनू पुलिस ने 14 महीने पुराने कार चालक हत्याकांड का खुलासा मंगलवार को किया। कार चालक का हत्यारा उसका सगा भाई ही निकला। उसे जेल भेज दिया गया है।  22 अक्तूबर 2018 को नौबस्ता हंसपुरम निवासी कार चालक ओमप्रकाश वर्मा (25) की हत्या बिधनू में शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के पास की गई थी।
विज्ञापन


सगे भाई छोटू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद वादी बनकर बड़े भाई तेजबहादुर समेत चार लोगों के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बिधनू एसओ सुखराम रावत ने बताया कि मामले की पड़ताल के दौरान पता चला कि ओमप्रकाश और उसके सगे भाई छोटू के रिश्तेदारी की एक युवती से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

इसी वजह से ओमप्रकाश की पत्नी भी उसे छोड़कर मायके में रहने लगी थी। उस युवती से ओमप्रकाश की नजदीकियां ज्यादा बढ़ गईं थीं। यह छोटू को नागवार गुजरा, तो छोटू ने ओमप्रकाश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने 22 अक्तूबर 2018 की शाम ओमप्रकाश को शराब पिलाकर बिधनू के खड़ेसर गांव में बहन ऊषा के घर चलने को कहा।

छोटू ने ओमप्रकाश को बाइक चलाने को कहा और खुद पीछे बैठ गया। शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के पास उसने बाइक रुकवाई और पीछे से चापड़ से वार कर दिया। इसके बाद ओमप्रकाश का गला रेत दिया। पुलिस ने छोटू से सख्ती के साथ पूछताछ की तो वह टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed