फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother killed his big brother with axe

'खड़ंजा' से पैदा हुई तनातनी, छोटे भाई ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 12 Dec 2017 06:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
brother killed his big brother with axe
डेमो पिक
कूड़ा डालने का मामूली व‌िवाद कब खड़जे की तानातानी में बदला गया क‌िसी काे कानाेकान खबर नहीं हुई। जब मामला बढ़ा ताे छाेटे भाई ने बड़े भाई काे कुल्हाड़ी से काट डाला। अास्पताल ले जाते समय उसकी सांसे थम गई।
विज्ञापन

 

फतेहपुर के किशनपुर में मंगलवार की सुबह कूड़ा डालने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े  पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत के पतरिहाडेरा गांव निवासी स्व. जगदेव के तीन बेटे शारदा निषाद (60), बाचून व राजा हैं। शारदा और बाचून के घर आमने-सामने हैं। दाेनाें घराें के बीच मे खड़ंजा है। ज‌िसका दोनों परिवार के लोग इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन

 

खड़ंजे के इस्तेमाल को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद होता रहा है। मंगलवार काे शारदा की पत्नी घूरी देवी और बहू नीतू अपनी तरफ खड़ंजे में अलाव ताप रही थीं। उधर, बाचून की पत्नी चैना देवी ने खड़ंजे में मवेशी बांधकर झाड़ू लगाना शुरू कर द‌िया। शारदा के बेटे मेड़ीलाल ने बताया कि सफाई के बाद कूड़ा चाची चैना ने उनकी ओर डाल दिया। तभी उसकी मां से चाची का विवाद चालू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चीखने च‌िल्लाने से उसकी नींद खुली तो वह बाहर आया ताे देखा चाचा बाचून ने पिता के सिर में पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह लोग काफी संख्या में थे। पिता को गिरने के बाद लाठी-डंडे से पीटने लगे। बीच बचाव में लाठी मारकर उसका भी हाथ तोड़ दिया। छोटे भाई अशोक समेत परिजनों की पिटाई की।

 

घायल पिता को लेकर वह खागा सीएचसी पहुंचा। डाक्टराें ने गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर द‌िया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे पक्ष के बाचून व उसकी बेटी गुधाैनी (13) मारपीट में जख्मी हाे गये। बाचून के परिवार के सदस्यों को भी चोटें आईं हैं। उन्हें गुधाैनी सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि बाचून व उसके परिवार के सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े  जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed