फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother in law refused to marry in Hardoi, then sister in law reached the police station

भाभी को देवर से हुआ प्यार: देवर ने शादी से किया मना, तो थाने पहुंची महिला, फिर मंदिर में हुईं विवाह की रस्में

Sun, 12 Feb 2023 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

पाली थाना क्षेत्र में देवर के शादी से मना करने पर भाभी थाने पहुंच गई। इसकी जानकारी होने पर देवर ने आनन फानन में शादी के लिए हां की दी। इसके बाद देवर भाभी ने शादी की रस्में मंदिर में पूरी कीं।

विज्ञापन
Brother in law refused to marry in Hardoi, then sister in law reached the police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में पति की मौत के बाद चचेरे देवर से भाभी को प्यार हो गया। पहले देवर ने शादी की हामी भरी, लेकिन  फिर कुछ दिन मना कर दिया। इस पर शुक्रवार को भाभी थाने पहुंच गई। इस बात की जानकारी होने पर देवर ने शुक्रवार शाम पंतवारी देवी मंदिर में शादी की रस्मे पूरी की।

विज्ञापन

यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जमौहरा निवासी मोनी देवी (25) के पति राजवीर की सडक हादसे में मौत एक साल पूर्व हो गई थी। इसके बाद मोनी की नजदीकियां चचेरे देवर भईया लाल के साथ बढ़ गई।
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों के बीच काफी नजनीकियां बन गई।  देवर ने शुरू में मोनी से विवाह करने का वादा किया, लेकिन कुछ समय पहले उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज मोनी शुक्रवार दोपहर थाने पहुंच गई। इसकी जानकारी होते ही भईयालाल ने आनन फानन में शादी के लिए हामी भर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधि-विधान से हुई शादी
देर शाम दोनों ने थाने के पीछे स्थित पंतवारी देवी मंदिर ने विधि-विधान से विवाह कर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि एक विधवा महिला थाने आई थी। कुछ देर बाद वह बिना कुछ बताए चली गई। किस लिए थाने आई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed