घर के अंदर चल रहीं थी बहन की शादी की तैयारियां, तभी बाहर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया सन्न
औरैया के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दानशाह सहार में देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन के भाई और बुआ की लड़की करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
ग्राम दानशाह सहार में रामविलास का मकान है। वह लाइट साउंड का बिजनेस करता है। शुक्रवार की शाम उसकी बेटी श्यामलता की बरात कानपुर देहात के मकनीयापुर झींझक में अभय उर्फ सोनू पुत्र सुभाष चंद्र से आनी थी। घर में शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी, तभी श्यामा का भाई लवकुश (16) घर के बाहर बने मंदिर के पास लगे बिजली के तार को छूने से तेज करंट की चपेट में आ गया।
शादी के घर में करंट से दुल्हन के भाई की मौत, बिजली तार की चपेट में आया
सरिता का इलाज जारी है। शादी के घर में हुई इस घटना से कोहराम मच गया। श्यामादेवी और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इधर हादसे की जानकारी होने के बाद लड़के पक्ष ने फैसला किया कि कुछ लोगों के साथ वर को भेजकर सादे ढंग से शादी की रस्में की जाएंगी।