फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brother coming to get rakhi tied dies on Agra Lucknow Expressway

यूपी: राखी पर घर आ रहे युवक की एक्सप्रेस-वे पर मौत, बीस दिन पहले जन्मे बेटे का नहीं देख सका चेहरा

Mon, 03 Aug 2020 01:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Aug 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Brother coming to get rakhi tied dies on Agra Lucknow Expressway
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले के सौरिख में राखी बंधवाने घर आ रहे युवक की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिकंदरपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। साथी गंभीर घायल है। दोनों एक ही बाइक से नोएडा से गांव लौट रहे थे। झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


दोनों के पास पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। सोमवार को ग्राम मतौली कन्नौज निवासी सनोज (25) पुत्र वीरभान अपने साथी कृष्ण मुरारी (25) पुत्र रामबाबू निवासी खमेला थाना मंगलपुर कानपुर देहात के साथ नोएडा से गांव आ रहा था।
विज्ञापन


दोनों सिकंदरपुर के पास पहुंचे थे कि बाइक चला रहे सनोज को झपकी आ गई। रफ्तार में बाइक डिवाइडर से जा टकराई। दोनों बाइक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में सनोज की मौत हो गई। कृष्ण मुरारी को गंभीर हालत मे तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर पेट्रोलिंग कर रहे यूपीडा के कर्मचारी व सकरावा चौकी इंचार्ज मुकेश राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना मिलते ही सनोज के परिजनों में कोहराम मच गया। मां सोमवती व पत्नी लाली रो-रोकर बेहाल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


बीस दिन पहले जन्मे बेटे का नहीं देख सके चेहरा
सनोज की शादी एक वर्ष पहले लाली से हुई थी। 20 दिन पहले ही लाली ने एक पुत्र को जन्म दिया था। सनोज रक्षाबंधन व अपने पुत्र को देखने के लिए गांव लौट रहा था। बेटे का चेहरा देखने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। सनोज के दो भाई व चार बहनें हैं। पिता किसान हैं। सनोज के भाई ने बताया कि वह डेढ़ माह पहले ही नोएडा में प्राइवेट नौकरी करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed