फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   British carpet silver coins found while plowing the field in Etawah, the police recovered the treasure

Etawah: खेत में जुताई के दौरान मिले ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, पुलिस ने खजाना किया बरामद

Sat, 09 Jul 2022 10:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Jul 2022 10:31 PM IST
सार

पछायगांव थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले खेत की जुताई के दौरान ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के मिले थे।  खेत मालिकों के बीच खजाने का बंटवारा नहीं होने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सहित खेत मालिकों से 33 सिक्के बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन
British carpet silver coins found while plowing the field in Etawah, the police recovered the treasure
जुताई के दौरान खेत से मिले ब्रिटिश कालीन सिक्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में पछायागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली जमुनापार में दस दिन पूर्व खेत की जुताई के दौरान मिले चांदी के सिक्कों को लेकर बवाल मच गया। खेत मालिकों के बीच खजाने का बंटवारा नहीं होने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैक्टरों चालक सहित खेत मालिकों से 33 सिक्के बरामद किए हैं।

विज्ञापन

मामला 29 जून का बताया गया है ग्राम बरौली जमुना पार निवासी खेत मालिक सुनील कुमार व विपिन कुमार ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराई जा रही थी। इस दौरान वहां छोटी सी मटकी में ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के देखे गए, जिन्हें सुनील व विपिन ने चुपचाप अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक बलवीर निवासी मुरैना मध्यप्रदेश हाल निवास ग्राम बीधूपुरा थाना बढ़पुरा की भी नजर पड़ गई। ट्रैक्टर चालक को भी वहां से तीन चांदी के सिक्के मिले। खेत से खजाना मिलने की चर्चा ने गांव में जोर पकड़ा तो खेत के सह मालिक सुरेंद्र सिंह की पत्नी रेनू ने थानां पछायागांव में शुक्रवार को शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बताया कि खेत की जुताई के दौरान मिट्टी में दबे मटके में खजाना निकला है। जिसमें दो सौ से अधिक चांदी के सिक्के हैं। सोनू पुत्र सुनील सिंह, विपिन पुत्र श्रवण सिंह और ट्रैक्टर चालक बलवीर निवासी अज्ञात ने गायब कर दिया गया है। इस खजाने को बरामद करके सरकारी खजाने में जमा कराया जाए।

थानाध्यक्ष पछायगांव बेचन सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर शुक्रवार को गांव पहुंचकर सोनू के पिता सुनील सिंह से आठ, विपिन से 11, सुनील की मां लक्ष्मी देवी से 11 और ट्रैक्टर चालक से तीन ब्रिटिश कालीन सिक्कों सहित कुल 33 सिक्के बरामद किए गए है। पूछताछ में आरोपियों ने इतने ही सिक्के मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed