फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Brijsh Pathak reached Chitrakoot for election campaign, said  there was rule of goons and miscreants in SP rul

Brijsh Pathak: चुनाव प्रचार करने चित्रकूट पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- सपा शासन में गुंडे और बदमाशों का था राज

Wed, 03 May 2023 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 May 2023 02:20 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में प्रचार करने चित्रकूट पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जमकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंन कहा कि सपा शासन में पूरा बुंदेलखंड भ्रष्टाचार का चारागाह था। भाजपा सरकार सिर्फ विकास का कार्य करा रही है।

विज्ञापन
Brijsh Pathak reached Chitrakoot for election campaign, said  there was rule of goons and miscreants in SP rul
चित्रकूट में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस सिलसिले में बुधवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक चित्रकूट में प्रचार करने पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके बाद वह दो किलोमीटर के रोड शो में शामिल हुए।

विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने चित्रकूट के विकास के लिए कई कार्य किए हैं और यह जारी रहेंगे। समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में पूरे बुंदेलखंड को भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया गया था। भाजपा सरकार सिर्फ विकास का कार्य करा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में यहां सिर्फ गुंडे और बदमाशों का राज था। भाजपा की सरकार आने पर उनका खात्मा हुआ है। पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त की गई ह।  चित्रकूट में भगवान राम की लीलाओं का वर्णन है। धार्मिक क्षेत्र के विकास कार्यों में भाजपा पूरा ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध पर चोट, कमल पर वोट...के नारे लगे
जनसभा के दौरान उन्होंने नारे लगवाए अपराध पर चोट कमल पर वोट। इसके बाद उन्होंने चित्रकूट धाम नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता को जिताने के लिए अपील की। साथ ही, जनसभा में मौजूद लोगों से मंच से उतरकर मुलाकात भी की।

तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत
चित्रकूट के तीन नगर पंचायत और एक नगर पालिका में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका, राजापुर नगर पंचायत और नव सृजित मऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है। मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed