फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride refuses to marry in Kannauj up

कन्नौज: फेरों के बाद दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Thu, 05 May 2022 12:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bride refuses to marry in Kannauj up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
कन्नौज जिले के हसेरन में धूमधाम से दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। द्वारचार के बाद शादी की रस्में पूरी हुईं। कलेवा के लिए तैयार होते समय दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। जानकारी होने पर दुल्हन ने साथ जाने से इंकार कर बरात को खाली हाथ लौटा दिया।
विज्ञापन


नादेमऊ चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात कोतवाली तिर्वा का एक गांव निवासी युवक बरात लेकर पहुंचा। धूमधाम से बरात चढ़ी। आवभगत के साथ द्वारचार, जयमाल से लेकर शादी की सभी रस्में विधि विधान से पूरी की गईं। बुधवार को सुबह भंवरों की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा कलेवा के लिए तैयार होने के लिए गया था।
विज्ञापन


स्नान करते समय ही दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख लड़की पक्ष के लोगों में चर्चाएं शुरू हो गईं। यह जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने शादी के सातों कसमें और रस्में तोड़ते हुए दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। देर शाम पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। उसके बाद बगैर दुल्हन के बरात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed