फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bride commits suicide in Fatehpur up

Fatehpur: दोगुनी उम्र का दूल्हा देख मंडप से कमरे में पहुंची दुल्हन, किया ऐसा काम, मच गई चीख-पुकार

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में दुल्हन के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोगुनी उम्र के दूल्हे को देखकर दुल्हन दंग रह गई और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

विज्ञापन
Bride commits suicide in Fatehpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी औंग के एक गेस्ट हाउस में रविवार को थी। बरात कानपुर जनपद के महाराजपुर थाने के एक गांव से आई थी। धूमधाम से नाश्ता-पानी के बाद देर रात गाजे-बाजे के साथ अगवानी की रस्म शुरू हुई।

विज्ञापन


जनाती और बराती द्वारचार में व्यस्त थे। तभी दोगुनी उम्र के दूल्हे को देखकर दुल्हन गुस्सा गई। अवसाद में दुल्हन ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी देखकर परिजनों ने पूछताछ की। जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिजन युवती को औंग के निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन कानपुर इलाज के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में ही युवती की मौत हो गई। परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार पांडु नदी के किनारे कर दिया है। निरीक्षक जयचंद भारती ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदली, बरात वापस लौटी
लड़की के जहरीला पदार्थ खाने से पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा बरात लेकर वापस अपने गांव चला गया। जनाती पक्ष के निमंत्रण में आए अतिथि दुखद घटना को सुनकर वापस हो गए। गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हर व्यक्ति कानूनी पचड़े से बचने के लिए अपने गांव चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed