{"_id":"6a6d01cd4591c1188b0474fe","slug":"brick-railing-collapses-on-woman-amidst-monkeys-frolicking-she-dies-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146650-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंदराें की उछलकूद में ईंटों की रेलिंग टूटकर महिला पर गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंदराें की उछलकूद में ईंटों की रेलिंग टूटकर महिला पर गिरी, मौत
Sat, 01 Aug 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा में बंदरों की उछलकूद से टूटी ईंटों की रेलिंग बर्तन धुल रही महिला के ऊपर गिर गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर नगर के एक अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
बिल्टी निवासी दीप सिंह ने बताया कि ताऊ धर्मेंद्र सिंह परिहार पूर्व सैनिक हैं। ताऊ करीब पांच साल से गांव में बनवाए गए मंदिर में रहते हैं। जबकि ताई सरला (47) के साथ सरवनखेड़ा में गजनेर-रायपुर मार्ग पर बने मकान में रहते हैं। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे के करीब ताई दूसरी मंजिल की छत पर बर्तन धुल रही थीं। तभी बंदरों की उछलकूद से तीसरी मंजिल पर बनी ईंटों की रेलिंग टूट कर उनके ऊपर आ गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर नगर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर महिला की बेटी सोनाली, व दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा बेटा राजा सिंह पहुंंचे और बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। परिजन ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।